Haryana
Trending

सिरसा में हरियाली की पहल, औद्योगिक क्षेत्र में हुआ पौधारोपण II

सिरसा में हरियाली की पहल, औद्योगिक क्षेत्र में हुआ पौधारोपण II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा के एचएसआईआईडीसी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोयल ने की, जबकि एस्टेट मैनेजर एचएसआईआईडीसी सिरसा संजय फोगाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है तथा पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के सभी उद्यमियों एवं प्लॉटधारकों से अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोयल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण में हो रहे बदलावों को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। औद्योगिक क्षेत्रों में हरियाली बढ़ने से न केवल वातावरण स्वच्छ रहेगा, बल्कि कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों को भी बेहतर एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। एचएसआईआईडीसी की ओर से भविष्य में भी औद्योगिक क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं हरित औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण का संकल्प लिया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button