#haryanagorvment
Trending

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर जोर

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर जोर

ओढ़ा :- (अशोक गर्ग) सेवा संकल्प अभियान के तहत ओढ़ा में स्थित कीर्ति देवी के आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के पवन गर्ग पूर्व चेयरमैन निगरानी कमेटी ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष मुख्तियार सिंह, प्रेम शर्मा व मंडल महामंत्री योकेश शर्मा भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशावर्कर्स एवं बच्चों के साथ संवाद किया और विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनकी गतिविधियों में भाग लिया गया। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों से बच्चों एवं परिवारों के जुड़ाव को मजबूत करना तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम में मुख्यातिथि पवन गर्ग ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं सुरक्षित बचपन समाज के मजबूत भविष्य की नींव है। बच्चों के समुचित विकास के लिए पोषण, स्वास्थ्य और सकारात्मक वातावरण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।इस अवसर पर सीडीपीओ सुपरवाइजर सुनीता देवी ने बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आंगनवाड़ी के माध्यम से मिलने वाले पौष्टिक आहार, जननी सुरक्षा योजना व मातृ वंदना से संबंधित 5 हजार की वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, किशोरियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े संकल्प दोहराए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर सुंदरपाल ने उपस्थित महिलाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व, सुरक्षित मातृत्व के लिए गर्भवती महिलाओं में हाई-रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान व सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं के सहयोग हेतु चलाए जा रहे ‘सहेली कार्यक्रम’ हाई रिस्क प्रेगनेट वोमेन, इंटरनेशनल डे ऑफ ओल्डर प्रेशन, मिशन इंद्रधनुष आदि की कार्यप्रणाली समझाई तथा सामाजिक कुरीति ‘दहेज प्रथा’ के उन्मूलन पर जोर दिया। इस अवसरमहिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुनीता देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा रानी, पम्मी कौर, वीरपाल कौर व हेल्पर और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम शकुंतला, ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर सुंदरपाल एवं आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button