Haryana
Trending

जीवन को सत्य, प्रेम, सेवा और भक्ति का मार्ग दिखाती है ll

जीवन को सत्य, प्रेम, सेवा और भक्ति का मार्ग दिखाती है ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) रानियां गेट, सिरसा स्थित बाबा श्योराम जन्मस्थली पर आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य राहुल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं, भक्त प्रह्लाद के अटूट विश्वास और भगवान के भक्तवत्सल स्वरूप का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, प्रेम, सेवा और भक्ति का मार्ग दिखाने वाला दिव्य ज्ञान है। कथाव्यास राहुल शास्त्री ने कहा कि भगवान की कथा सुनने और उनका स्मरण करने से मनुष्य के जीवन के दुख दूर होते हैं तथा मन में शांति और सद्भाव का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। जो व्यक्ति निष्काम भाव से ईश्वर की भक्ति करता है, उसके जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में धर्म, संस्कार और सदाचार को अपनाने का आह्वान किया। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरे पंडाल में राधे-राधे तथा जय श्रीकृष्ण के जयघोष गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा हरपाल दास ने बताया कि सात दिवसीय कथा का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। 5 अक्तूबर 2026, सोमवार प्रात: 9.15 बजे डेरा परिसर में हवन यज्ञ व भंडारा होगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार कथा स्थल पर आकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button