#haryanagorvmentHaryana
Trending

AVT/स्पेशल स्टाफ व थाना कालांवाली की संयुक्त कार्रवाई, 3 आरोपी काबू

AVT/स्पेशल स्टाफ व थाना कालांवाली की संयुक्त कार्रवाई, 3 आरोपी काबू

डबवाली :- (पंकज गोदारा ) पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत एवीटी/स्पेशल स्टाफ डबवाली, साइबर सेल व थाना कालांवाली पुलिस टीम ने खेत से लाखों रुपये के बिजली उपकरण व तेल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों हरदीप सिंह, संदीप कुमार व जगविन्दर सिंह को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है ।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षण आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 11 सितम्बर 2026 को थाना कालांवाली में दर्ज अभियोग में गांव जगमालवाली में स्थित क्लीन रिनिवेबल एनर्जी से बिजली के उपकरण व डीजल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई । शिकायतकर्ता साइट मैनेजर( इलेक्ट्रो कन्ट्रोल सिस्टम) विशाल देव पांडे ने शिकायत दी कि 07-08 सितम्बर की मध्यरात्रि जगमालवाली स्थित क्लीन रिनिवेबल एनर्जी से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ड्रिल, ग्राइंडर, चौप्सा कटिंग मशीन, रेचेट मशीन, मल्टीमीटर, वेल्डिंग मशीन, टूल बैग, फराना बैटरी, होल्सा कट्टर, 50 लीटर डीजल, स्पैनर, एंकरिंग बीट, केबल, कॉपर स्ट्रीप व जेसीबी की बैटरी चोरी कर ली गई ।जिस संबंध में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ/स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप नि. राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की । जो मामले की जांच के दौरान आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए उनकी टीम ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया । पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान व वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई है । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button