Haryana
Trending

श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली भव्य कलश यात्रा ll

श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली भव्य कलश यात्रा ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) शहर के कांडा कॉलोनी स्थित गली नंबर-01 में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुभाष अरोड़ा व डा. कृष्ण वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि कलश यात्रा रानियां रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ यात्रा में सहभागिता की। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक जयघोष से गूंज उठा। कलश यात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। विभिन्न बाजारों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया और कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथावायक आचार्य आशीष वशिष्ठ (भिवानी वाले) ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के महात्म्य, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा धर्म, भक्ति और सदाचार के महत्व से अवगत कराया गया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, प्रेम, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों और धार्मिक जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण बना दिया। सुभाष अरोड़ा ने बताया कि कथा 2 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक चलेगी और कथा का समय सांय 3.15 बजे से सांय 6.15 बजे तक रहेगा। 9 अक्तूबर 2026, सोमवार प्रात: 9.15 बजे हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार कथा स्थल पर आकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। इस मौके पर योगेश मेहता, नरेंद्र अरोड़ा, शंटी अरोड़ा, मास्टर कालू राम, साजन ग्रोवर, विनोद गुप्ता, नरेश शर्मा, पवन बंसल, मनोज कटारिया, सुशील पंडित, मोनू शर्मा सहित अन्य मोहल्लावासी उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button