#haryanagorvmentHaryana
Trending

हेरोइन के साथ डिंग मंडी के दो युवक गिरफ्तार, 6.52 मिलीग्राम नशा बरामद

हेरोइन के साथ डिंग मंडी के दो युवक गिरफ्तार, 6.52 मिलीग्राम नशा बरामद

सिरसा :- ( अक्षित कम्बोज )नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ सिरसा की टीम ने डिंग मंडी से बोदीवाला रोड के पास गश्त के दौरान दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 06.52 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व ते किंग के दौरान डिंग मंडी से बोदीवाला रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को डिंग मंडी की तरफ से दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को सामने देखकर दोनों युवक अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 06.52 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्रांत उर्फ विक्की पुत्र रामप्रकाश, वार्ड नंबर-4 डिंग मंडी तथा प्रदीप कुमार पुत्र मांगे राम निवासी डिंग, सिरसा के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी अन्य अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ जिले को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button