सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव धर्मपुरा में गोद भराई कार्यक्रम ll
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव धर्मपुरा में गोद भराई कार्यक्रम ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव धर्मपुरा के आंगनवाड़ी केंद्र (संख्या 617) में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र की संचालिका सुरेंद्र कौर ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी ने शिरकत की। उनके साथ गांव की सरपंच अमनप्रीत कौर सरपंच, सिंगारा सिंह, राज शर्मा, लखविंद्र कौर, हैल्पर लखविंद्र कौर और निरंजन कौर भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यातिथि जसविंद्र पाल पिंकी ने कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व की कामना की। इस दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को उचित पोषण, स्वास्थ्य जांच और परिवार का सहयोग मिलना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम समाज में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और जागरूकता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर ग्रामीणों, महिलाओं तथा अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। @newstodayhry #newstodayhry




