5.51 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार, CIA ऐलनाबाद की कार्रवाई
5.51 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार, CIA ऐलनाबाद की कार्रवाई
सिरसा:- (अक्षित कम्बोज ) जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5 ग्राम 51 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद के वार्ड़ नंबर एक की तरफ जा रही थी । इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी को मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5 ग्राम 51 मिलीग्राम हेरोइन सहित आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहचान पारूल उर्फ पालिया पुत्र भंवर लाल निवासी बार्ड नंबर एक ऐलनाबाद,जिला सिरसा के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




