#haryanagorvmentpolice department
Trending

लंबी पुलिस सेवा के बाद 6 अधिकारी-कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने दी विदाई

लंबी पुलिस सेवा के बाद 6 अधिकारी-कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने दी विदाई

हिसार :- (अमित कुमार) पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूरी करने वाले 6 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। समारोह में डीएसपी किशोरी लाल ने पुलिस अधीक्षक की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया।सेवानिवृत्त होने वालों में इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, इंस्पेक्टर रमेश कुमार, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, एसआई मंगे राम, एसआई सीमा रानी तथा एसआई धर्मबीर शामिल हैं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का भाव है। सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सेवाएं और अनुभव विभाग के लिए सदैव यादगार रहेंगे।एसपी ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा से होती है, लेकिन पुलिस परिवार से नहीं। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी आगे भी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। उन्होंने कामना की कि सभी अपने परिवार के साथ स्वस्थ, सुखी एवं आनंदमय जीवन व्यतीत करें। भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा रहेगा।पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल के दौरान किए गए योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग अपने पूर्व कर्मचारियों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर डीएसपी किशोरी लाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button