Haryana
Trending

हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार II

हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों और अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव भेरियां के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 206 ग्राम अफीम, एक अवैध .315 बोर पिस्टल तथा वैन्यू गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरमेश निवासी मिंगनी खेड़ा, कुलदीप निवासी चिन्दर, सतपाल निवासी चौधरी वाली तथा सुनील निवासी कालवास के रूप में हुई है।

इस संबंध में सहायक उप निरीक्षक शक्ति ने बताया कि-

वह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर गांव भेरियां के पास नाकाबंदी की गई। सूचना के अनुसार संदिग्ध वैन्यू गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 206 ग्राम अफीम तथा ड्राइवर सीट के नीचे से एक अवैध .315 बोर पिस्टल बरामद हुई। #newstodayhry @newstodayhry

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और अवैध हथियार को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से अपने किसी परिचित का सरपंच पद का चुनाव करवाकर वापस आ रहे थे। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि नशे की खरीद-फरोख्त के स्रोत, अवैध हथियार की उपलब्धता तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।

*एसपी हिसार का सख्त संदेश:* नशे का कारोबार करने वाले और अवैध हथियारों के दम पर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे तत्वों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराध की दुनिया से जुड़े लोग समय रहते अपनी गतिविधियां छोड़ दें, अन्यथा कानून के शिकंजे से बचना मुश्किल होगा। #newstodyhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button