#haryanagorvment
Trending

नशा तस्करी नेटवर्क पर सिरसा पुलिस का शिकंजा! वांछित सप्लायर गिरफ्तारII

नशा तस्करी नेटवर्क पर सिरसा पुलिस का शिकंजा! वांछित सप्लायर गिरफ्तारII

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए सिरसा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी के मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को गांव बप्पा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर पुत्र हंसराज निवासी गांव बप्पा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर प्रभारी ने बताया कि बीती 17 नवंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की पुलिस टीम ने गांव खैरंका क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाइक सवार एक युवक को 6 ग्राम 920 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच आगे की कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस को सौंपी गई थी।मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद हेरोइन वह गांव बप्पा निवासी सागर पुत्र हंसराज से लेकर आया था। पूछताछ में सप्लायर का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सागर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर को गांव बप्पा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिरसा पुलिस नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button