#haryanagorvment
Trending

बर्फ फैक्टरी में शुरू हुआ विवाद, खेत में ले जाकर की मारपीट! कई आरोपी पुलिस की रडार परII

बर्फ फैक्टरी में शुरू हुआ विवाद, खेत में ले जाकर की मारपीट! कई आरोपी पुलिस की रडार परII

हिसार -(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना आदमपुर पुलिस ने गांव भोडिया बिश्नोईयान निवासी रवि कुमार के साथ मारपीट, जबरन गाड़ी में ले जाकर बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी सज्जन कुमार निवासी भोडिया बिश्नोईयान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। मामले के अनुसार, दिनांक 16 नवंबर 2026 को रवि कुमार निवासी भोडिया बिश्नोईयान के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर थाना आदमपुर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। बाद में चिकित्सकों द्वारा बयान देने के लिए फिट घोषित किए जाने पर पुलिस ने घायल रवि कुमार के बयान दर्ज किए। रवि कुमार ने अपने बयान में आरोप लगाया कि 16 नवंबर की रात करीब 11:15 बजे गांव की ओर जाने वाली ईंटों की सड़क पर उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को एक XUV गाड़ी ने टक्कर मारी। इसके बाद नरेन्द्र उर्फ टीटू, पुनीत, सज्जन और विष्णु ने उसे गाड़ी से नीचे उतारकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथी संदीप को भी धमकाया और उसे मौके से भागने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने रवि को जबरन स्विफ्ट गाड़ी में डालकर चक्की चौपटा रोड स्थित बर्फ फैक्टरी में एक कमरे में बंद कर दिया और डंडे व अन्य वस्तुओं से मारपीट की। बाद में उसे गांव बीघड़ के खेत में ट्यूबवेल कोठे पर ले जाकर भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना आदमपुर में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी सज्जन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार और लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया किया जाएगा तथा मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हिसार पुलिस स्पष्ट करती है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने, किसी को जबरन बंधक बनाने, मारपीट करने या जान से मारने की धमकी देने का अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button