पटियाला में बड़ा हादसा! भाखड़ा नहर पर पुल टूटने से मचा हड़कंपII
पटियाला में बड़ा हादसा! भाखड़ा नहर पर पुल टूटने से मचा हड़कंपII

पटियाला – (बिन्दर बातिश):– पटियाला-संगरूर बाईपास (जिसे स्थानीय स्तर पर सरदन बाईपास कहा जाता है) पर गांव पसियाना के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया। पुल टूटने के कारण वहां से गुजर रहे दो रेत (“बालू”) से भरे ट्रक पुल के मलबे में ही धंस गए। इस हादसे के दौरान एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। गौरतलब है कि यह पुल साल 2016 में अकाली- भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बनाया गया था। यह मार्ग चंडीगढ़-पटियाला -बठिंडा लाइन को आपस में जोड़ता है और संगरूर बाईपास से ठीक पहले आता है। फिलहाल पुल टूटने के असली कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन 10 साल पहले बने इस पुल के इस तरह ढह जाने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे में किसी के हताहत होने या चालकों के घायल होने के संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। #newstodayhry @newstodayhry




