नशा तस्करी और अपराध पर बड़ा एक्शन! पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरII
नशा तस्करी और अपराध पर बड़ा एक्शन! पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरII

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार जिले में कहीं भी होने वाले अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए दो विशेष मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक इन नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित संदेश के साथ-साथ फोटो भेजकर भी सूचना दे सकते हैं। ये हैं हिसार पुलिस के विशेष व्हाट्सएप नंबर
• 8814012342
• 8814057100
इन नंबरों पर जिले में कहीं भी नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, चोरी, आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित सूचना फोटो सहित भेजी जा सकती है। इससे पुलिस को घटनास्थल और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और समय रहते उचित कार्रवाई की जा सकेगी। अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस के साथ जुड़ें नागरिक एसपी हिसार ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देते समय घटना का स्थान, समय और उपलब्ध तथ्य स्पष्ट रूप से बताएं। यदि फोटो या अन्य संबंधित जानकारी उपलब्ध हो, तो उसे भी व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किया जा सकता है। हिसार पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नागरिक स्वयं कानून हाथ में न लें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें। आपकी एक सूचना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अपराध के खिलाफ जागरूक बनें, पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित हिसार के निर्माण में सहभागी बनें। #newstodayhry @newstodayhry




