#haryanagorvment
Trending

पुलिस से बचने के लिए बदलते रहे ठिकाने, अब दोनों गिरफ्तारII

पुलिस से बचने के लिए बदलते रहे ठिकाने, अब दोनों गिरफ्तारII

हिसार -(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अदालत द्वारा घोषित अपराधियों (PO) एवं बेल जंपर की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने NI एक्ट के अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पुलिस से एएसआई अंजू बाला ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान काजल निवासी गली नंबर 10, सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी महिला NI एक्ट के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रही थी, जिसके चलते अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित किया हुआ था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी महिला अपने ठिकाने बदल-बदलकर रह रही है और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रही है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सिरसा से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने NI एक्ट के एक अन्य मामले में अदालत द्वारा PO घोषित आरोपी महेन्द्र निवासी गांव ओटू, जिला सिरसा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुख्य सिपाही सुनीता ने पुलिस टीम के साथ गांव ओटू से काबू किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी हिसार की स्पष्ट हिदायत: अदालत द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना कर गिरफ्तारी से बचने और लगातार पेशी से गैरहाजिर रहने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। घोषित अपराधी और बेल जंपर कहीं भी छिपे हों, उन्हें तलाश कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। हिसार पुलिस का संदेश: अदालत की अवहेलना कर कानून से बचने की कोशिश न करें। PO और बेल जंपर चाहे कहीं भी छिपे हों, हिसार पुलिस उन्हें तलाश कर गिरफ्तार करेगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button