#haryanagorvment
Trending

सदर थाना पुलिस का बड़ा एक्शन! साइबर सेल की मदद से आरोपी दबोचाII

सदर थाना पुलिस का बड़ा एक्शन! साइबर सेल की मदद से आरोपी दबोचा

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ और चोरीशुदा सामान की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने सातरोड़ खास के खेत से मोटर चोरी करने के मामले में आरोपी मोहन निवासी सातरोड़ खास को गिरफ्तार कर कुल 9 चोरीशुदा मोटर बरामद की हैं।इस संबंध में थाना सदर से सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 10 जुलाई 2026 को अंकुश निवासी सातरोड़ खास की शिकायत पर उसके खेत से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान साइबर सेल की सहायता से आरोपी मोहन को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की वारदातों में संलिप्त होने की बात सामने आई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 5 सबमर्सिबल मोटर और 3 मोनोब्लॉक मोटर अतिरिक्त बरामद की हैं। इस प्रकार पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 9 चोरीशुदा मोटर बरामद की गई हैं।आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि चोरी की अन्य वारदातों और उनमें संलिप्तता के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि अपने खेतों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button