#haryanagorvment
Trending

ताश के पत्तों के पीछे चल रहा था बड़ा खेल! CIA ने पकड़ा जुआII

ताश के पत्तों के पीछे चल रहा था बड़ा खेल! CIA ने पकड़ा जुआII

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए मिलगेट हिसार की टीम ने जुए के अड्डे पर रेड कर 9 व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने मौके से जुए में दांव पर लगाई गई 2 लाख 76 हजार 520 रुपये की नकदी तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सीआईए मिलगेट की टीम एसआई सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सरकारी गाड़ी से गश्त एवं अपराधों की पड़ताल के दौरान सिरसा नाका हिसार पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि बालाजी टावर, ग्रोवर मार्केट हिसार की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार बंद स्थान की तलाशी की अनुमति प्राप्त की गई और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की। पुलिस टीम ने कमरे में पहुंचकर देखा कि कई व्यक्ति अपने हाथों में ताश के पत्ते लेकर रुपये के दांव लगा रहे थे। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्तियों ने अपने हाथों में पकड़े ताश के पत्ते और घुटनों के नीचे रखी नकदी एक जगह डाल दी तथा भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी 9 व्यक्तियों को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान दिनेश निवासी गांव खड़, ईश्वर निवासी चाहरवाला, जिला फतेहाबाद, संदीप निवासी सातरोड़ खुर्द, जिला हिसार, जसबीर निवासी हनुमान कॉलोनी कैंट हिसार, प्रिंस निवासी सेक्टर 9-11 हिसार, फूल सिंह निवासी गांव खड़, जिला हिसार, विनय निवासी सेक्टर 14 हिसार, राजेश निवासी सेक्टर 33 हिसार तथा पंकज कुमार निवासी सेक्टर 15 हिसार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मौके से बरामद 2,76,520 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्तों को कब्जे में लिया गया है हिसार पुलिस की अपील:* जुआ, सट्टेबाजी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। #newstodays @newstodays

Related Articles

Back to top button