#haryanagorvment
Trending

हेरोइन लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर दबोचाII

हेरोइन लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर दबोचाII

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गांव खारिया क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम 620 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव खारिया क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से नौजवान युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 620 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान विकास और विक्की पुत्र सरजीत निवासी गांव खारिया, जिला सिरसा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button