#haryanagorvment
Trending

पौधे लगाए, महात्मा फुले को किया याद… जानिए क्या बोले रविंद्र सैनीII

पौधे लगाए, महात्मा फुले को किया याद… जानिए क्या बोले रविंद्र सैनीII

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट (रजिस्ट्रेशन नंबर 2116) की ओर से पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले भारतीय समाज के महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं क्रांतिकारी विचारक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण की अलख जगाई। उन्होंने समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। रविंद्र सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी महापुरुषों के आदर्शों, सामाजिक समरसता, गरीबों एवं वंचित वर्गों के उत्थान और जनकल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। महापुरुषों की शिक्षाओं को सम्मान देना और उनके विचारों को समाज में अपनाना एक बेहतर, समरस एवं शिक्षित समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट समय-समय पर पौधारोपण, जरूरतमंदों की सहायता, बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध करवाने तथा सामाजिक जागरूकता के कार्यों के माध्यम से समाजसेवा में योगदान देता रहेगा। महापुरुषों की पुण्यतिथियों एवं जयंती पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्य करना ट्रस्ट की सकारात्मक पहल है। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपप्रधान डॉ. सुमित सैनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button