युवा ही बदलेंगे भारत की तस्वीर! हरविंदर कल्याण का बड़ा संदेशII
युवा ही बदलेंगे भारत की तस्वीर! हरविंदर कल्याण का बड़ा संदेशII

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत) :-कुरुक्षेत्र पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले मन की बात से युवाओं को मिल रहीं नई प्रेरणा, नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत पर दिया जोर, कहा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण आज कुरुक्षेत्र पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों का ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देता है। हरविंदर कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों की प्रतिभाओं, नवाचारों तथा प्रेरणादायी कार्यों को देश के सामने रखते हैं। दर्शन विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण श्रीमद् भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथिप हुंचे थे, इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है। यहां की अलग-अलग संस्कृतियां, रीति-रिवाज, त्योहार, खानपान और भाषाएं हमारी पहचान हैं। ऐसे में देश के विभिन्न कोनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की कहानियां जब मन की बात के जरिए सामने आती हैं तो प्रत्येक व्यक्ति के भीतर समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने की भावना जागृत होती है। कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में नशे जैसी गंभीर सामाजिक चुनौती पर भी विशेष रूप से चर्चा की है। आज का युवा देश का भविष्य है और यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो युवाओं को नशे से दूर रखकर संस्कारवान बनाना बेहद जरूरी है। नशे के खिलाफ समाज को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में नशे जैसी गंभीर सामाजिक चुनौती पर भी विशेष रूप से चर्चा की है। आज का युवा देश का भविष्य है और यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो युवाओं को नशे से दूर रखकर संस्कारवान बनाना बेहद जरूरी है। नशे के खिलाफ समाज को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।उन्होंने कहा कि आज का दौर तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है। युवाओं को तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों से भी जुड़े रहना चाहिए। युवाओं का लक्ष्य केवल आगे बढ़ना ही नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत बनाना भी होना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष रूप से विद्यार्थियों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें, देश के अलग-अलग हिस्सों की प्रेरणादायी कहानियों से सीखें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। #newstodayhry @newstodayhry



