सोनिया गांधी विवाद पर गरजे अनिल विज! कांग्रेस को घेराII
सोनिया गांधी विवाद पर गरजे अनिल विज! कांग्रेस को घेराII

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आज 140वां एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद विज ने प्रधानमंत्री के संदेशों को साझा करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील से जुड़े संदेश का जिक्र किया। वहीं सोनिया गांधी की नागरिकता को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में दी गई जानकारी के बाद सियासी विवाद भी तेज हो गया है। इस मामले पर अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए और इसे वोट चोरी से जोड़कर बयान दिया। इसके अलावा परिसीमन के मुद्दे पर भी देश की राजनीति गरमा गई है। इंडिया गठबंधन जहां अलग-अलग जगहों पर जाकर परिसीमन के खिलाफ लोगों का समर्थन जुटाने में लगा है, वहीं अनिल विज ने परिसीमन की जरूरत बताते हुए इसके पक्ष में तर्क रखे। विज ने कहा कि मौजूदा समय में एक सांसद पर करीब 26 लाख लोगों के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी है, जिसे कम करना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आज 140वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम के बाद अनिल विज ने प्रधानमंत्री के संदेशों को साझा करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने देश के युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने सपनों को साकार करने के लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 140वें एपिसोड में युवाओं में बढ़ती नशे की लत को एक बड़ी चुनौती बताया। पीएम ने कहा कि आज भारतीय युवा बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन नशा उनके भविष्य के सामने बड़ी बाधा बन रहा है।प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का जिक्र करते हुए उन युवाओं के उदाहरण भी साझा किए, जिन्होंने अपनी इच्छाशक्ति के दम पर नशे की लत को हराया है। वही सोनिया गांधी की नागरिकता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोनिया गांधी 1980 में वाटर थी लेकिन उन्हें नागरिकता 1983 में मिली जिस पर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगर यह साबित हो जाता है तो इनसे बड़ा वोट चोर कौन होगा? विज ने कहा कि जिस वक्त देश का पहला प्रधानमंत्री चुना जाना था उसे वक्त यह तय किया गया था कि वोट के जरिए प्रधानमंत्री चुना जाएगा उसे वक्त कांग्रेस की 18 कमेटियान थी जिन्होंने वोट किया और उसमें से 15 सरदार वल्लभभाई पटेल और तीन अन्य को वोट हुई थी जवाहरलाल नेहरू को एक भी वोट नहीं थी लेकिन फिर भी महात्मा गांधी ने जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया तो कांग्रेस तो उसे वक्त से ही वोट चोरी कर रही है। वही परिसीमन को लेकर देश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। इंडिया गठबंधन के नेता परिसीमन के विरोध में लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस पूरी मुहिम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है विज ने कहा कि अब से पहले चार पेरीसीमल हो चुके हैं पहले परिसीमन 1952 में हुआ था उसे वक्त देश की जनसंख्या 36 करोड़ थी उस वक्त 7 लाख लोग एक सांसद को चुनते थे लेकिन आज हमारे सांसद है 542 उसके हिसाब से आज एक सांसद को 26 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करना पड़ता है जो बहुत कठिन है और जब पहले परिसीमन हुआ था तो उसका उद्देश्य भी यही था कि एक सांसद के जिम में 7 लाख जनसंख्या हुआ करती थी लेकिन उसको कब करना जरूरी था और भाजपा भी आज यही कर रही है इस परिसीमन के बाद लोकसभा की सीटें बढ़ जाएगी और हर सांसद के जीमे 17 लाख जनसंख्या रहेगी हालांकि यह भी ज्यादा है लेकिन आज की टेक्नोलॉजी और संसाधनों की मदद से यह काम आसानी से हो सकता है।



