#haryanagorvment
Trending

खिलाड़ियों के लिए अनुशासन क्यों जरूरी? अशोक वर्मा ने बतायाII

खिलाड़ियों के लिए अनुशासन क्यों जरूरी? अशोक वर्मा ने बतायाII

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):– जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए प्रथम कसौटी अनुशासन की है और सभी खिलाडिय़ों को इस पर खरा उतरना चाहिए। वे रविवार को गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यातिथि अशोक वर्मा ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दिया। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि खेल ही सभी में भाईचारे की भावना का विकास करते हैं और ग्रामीणांचल से खेल प्रतिभाएं निकलकर सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि खेल ही युवा प्रतिभाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी गांव स्तर पर खेलों के आयोजन की प्रबल पक्षधर है और इसी कड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी की ओर से जिले की विभिन्न पंचायतों के माध्यम से युवाओं को क्रिकेट किट वितरित कर उनका उत्साहवद्र्धन किया था। इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर गांव के अनेक गणमान्यजनों व क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों ने मुख्यातिथि अशोक वर्मा व उनके साथ जेजेपी पदाधिकारियों जेजेपी के ऐलनाबादहलकाध्यक्ष अनिल कासनिया, जेजेपी कार्यालय के सहसचिव कुलदीप जांगू व हनुमान कासनिया आदि का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button