कुरुक्षेत्र सामाजिक संस्था नवीन जिंदल फाउंडेशन का सेवा, समर्पण और विकास का एक वर्ष पूर्ण होने पर एक निजी रिसोर्ट में एक कार्यक्रम।।
कुरुक्षेत्र सामाजिक संस्था नवीन जिंदल फाउंडेशन का सेवा, समर्पण और विकास का एक वर्ष पूर्ण होने पर एक निजी रिसोर्ट में एक कार्यक्रम।।

कुरुक्षेत्र -(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र सामाजिक संस्था नवीन जिंदल फाउंडेशन का सेवा, समर्पण और विकास का एक वर्ष पूर्ण होने पर एक निजी रिसोर्ट में एक कार्यक्रम. मीडिया से बातचीत में कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हमने पिछले 1 साल में जो जो वादे किए थे उन वादों को पूरा करने में हम लगे हुए हैं उसके बारे में हासिल कर सके उसके बारे में भी बताया गया है आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था चौथे नंबर पर है बड़े-बड़े देश को हमारे देश की अर्थव्यवस्था ने पछाड़ा है हमारा देश मजबूत हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी संकल्प है 2047 तक भारत देश को एक विकसित देश बनाना है। हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में 2037 तक एक विकसित राज्य बन जाएगा और मेरा मेरा भी प्रयास रहेगा की 2030 तक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को एक विकसित संसदीय क्षेत्र बनाया सकूं। जब मैंने चुनाव लड़ा था उस समय कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता से कहा था की कुरुक्षेत्र लोकसभा में कौशल विकास केंद्र स्थापित करूंगा आज इसकी पहल शुरू हो गई है और अगस्त तक यह चालू भी हो जाएंगे और अभी यह जिंदल सिटी के अंदर है अभी छोटे रूप में शुरू होंगे। नवीन जिंदल के फाउंडेशन नवीन अवसर नवीन प्रयास के साथ-साथ 18 पार्टनर के साथ आज से यह काम तीन महीने के अंदर चालू हो जाएंगे। नवीन अवसर नवीन प्रयास आज हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ भी एक एमओयू साइन कर रहे हैं जो कुरुक्षेत्र के गांव बहलोलपुर में एक आईटीआई है जिसे मिलकर इसे अपग्रेड करेंगे और उसे अब अत्याधुनिक बनाया जाएगा। उस आईटीआई को आधुनिक किया जाएगा जिससे हमारे नौजवानों में हुनर होगा उन्हें नौकरियों के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी विदेश में भी उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र को अपने सपनों का हरियाणा बनाने की राह पर चल रहे हैं। उसके अलावा जहाँ डॉक्टर की कमियां थी वह डॉक्टर की कमी भी पूरी की जा रही है। हमार अपनी तरफ से नवीन जिंदल फाउंडेशन तरफ से तीन वैन दवाइयां भी वितरित करते हैं। दवाइयां भी वितरित करते हैं। आंखों के कैम्प भी लगा रहे है और इसमें हमें कामयाबी भी मिल रही है।खेलों के विकास के लिए भी हमारा फाउंडेशन कई जगह खेलों की किट दे रहा है। अगले 5 महीने के अंदर एलिवेटेड रेलवे स्टेशन भी बन जाएगा थानेसर शहर के अंदर अब चार चांद लगते हुए नजर आएगा कुरुक्षेत्र लोकसभा।। #newstodayhry @newstodayhry



