9 जुलाई को करोड़ों की संख्या में कर्मचारी सरकार के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन।।
9 जुलाई को करोड़ों की संख्या में कर्मचारी सरकार के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर भिवानी सब यूनिट की मीटिंग आयोजित। 9 जुलाई को करोड़ों की संख्या में कर्मचारी सरकार के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन। 7 जुलाई को बिजली कर्मचारी निकलेंगे बाइक रैली। आमजन की बजाए पूंजीपति हित की सोच रखते हुए बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंप रही है सरकार गोयत सरकार हठधर्मिता कर रही है, जनता व कर्मचारियों के हितों को दबाया जा रहा। अशोक गोयत भिवानी सब यूनिट की मीटिंग सोमवार को स्थानीय बीटीएम रोड़ स्थित ऑपरेशन सर्कल कार्यालय में आयोजित हुई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान सुरेश कुमार हटरिया ने की तथा संचालन सोमबीर सिंधु ने किया। मीटिग का उद्देश्य 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए बिजली कर्मचारियों का आह्वान करना था। इस मौके पर सर्कल सचिव अशोक गोयत ने बताया कि सरकार अपनी मनमर्जी कर रही है तथा सरकारी विभागों को निजी हाथों में सौंप रही है। उन्होंने कहा कि बिजली जैसे महत्वपूर्ण विभागों को निजीकरण किया जा रहा है तथा औने-पौने दामों पर अपने चहेतों को सौंपने की तैयारी में जुटी हुई है। जिसका भार आमजन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि बिजली विभाग का निजीकरण करने की बजाए खाली पदों को भरा जाए। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुमेर आर्य ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों पर हमले कर रही है, जिनका हमें डटकर विरोध करना है। जो कि आगामी 9 जुलाइ की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के रूप में होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित किया जाए तथा खाली पदों को शीघ्र भरा जाए। राज्य उपप्रधान राजेश सांगवान ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार हठधर्मिता कर रही है, जनता व कर्मचारियों के हितों को दबाया जा रहा है, धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है, ताकि सही मुद्दों की तरफ लोगों का ध्यान ना जाए। उपरोक्त मुद्दों पर वे जनता के साथ मिलकर सरकार का विरोध करेंगे। इसी कड़ी में 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। फिर भी यदि सरकार नहीं चेती तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मीटिंग में सब यूनिटों से करीबन 50 कर्मचारी मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



