Haryana
Trending

आपातकाल की 50वीं बरसी: नूंह में भाजपा ने काले अध्याय को किया याद I I

आपातकाल की 50वीं बरसी: नूंह में भाजपा ने काले अध्याय को किया याद I I

नूंह-(निकुंज गर्ग):- आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर नूंह में आज भाजपा के जिला कार्यालय पर हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर के द्वारा काला दिवस मनाया गया। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश में लागू किए गए आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर काला दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इसे आपातकाल को काले अध्याय के तौर पर मना रही है। 25 जून 1975 को देश में आपातकाल कांग्रेस ने लगाया था। तब पीएम इंदिरा गांधी ने बहुत सारे नेताओं को गलत आरोप लगाकर जेलों में डाल दिया था। कांग्रेस ने अपने शासन में ऐसे काम किए। बहुत सी राज्य सरकारों को बर्खास्त किया था। आज कांग्रेस नेता संविधान को हाथ में लेकर बीजेपी पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने के आरोप लगा रही है। आपातकाल के दौरान मीडिया पर रोक लगा दिया था। तब देश में कोई युद्ध या ऐसे हालात नहीं थे जिसके लिए आपातकाल लगाया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button