Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला।।

कुरुक्षेत्र में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला! सबसे पहले रोडवेज कर्मचारियों ने खोला मोर्चा ,कुछ कर्मचारी काम पर दिखे और कुछ कर्मचारी दरी पर बैठ कर सरकार खिलाफ नारे लगाते हुए दिखे कुरुक्षेत्र केंद्र सरकार की नीतियों और चार लेबर कोड के खिलाफ आज देशभर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई। हरियाणा में भी इस हड़ताल का असर देखा गया। कुरुक्षेत्र में रोडवेज सांझा मोर्चा की ओर से चक्का जाम का ऐलान किया गया, लेकिन ज़मीनी स्तर पर असर मिला-जुला रहा। कई रोडवेज कर्मचारी डिपो पर दरी बिछाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे, वहीं कुछ कर्मचारी रूटों पर बसें लेकर ड्यूटी पर जाते भी नज़र आए। सुबह लॉन्ग रूट की सभी बसें समय पर रवाना हो गईं। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर निजीकरण, महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चार लेबर कोड के ज़रिए मज़दूरों के अधिकारों पर हमला हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, नियमित भर्ती और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मांगें भी रखीं। यूनियन के प्रधान चन्द्रभान ने बताया कि कुछ साथी अभी नहीं पहुंचे हैं, लेकिन अन्य डिपार्टमेंटों से कर्मचारी जुड़ रहे हैं। जल्द ही बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और हड़ताल को मजबूती दी जाएगी। अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो राष्ट्रीय नेता उस पर फैसला लेंगे। उनकी कॉल पर आगे काम किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button