Haryana
Trending

हरियाणा में बरसेगा आसमान! येलो अलर्ट के साथ 16 जिलों में बारिश की चेतावनी II

हरियाणा में बरसेगा आसमान! येलो अलर्ट के साथ 16 जिलों में बारिश की चेतावनी II

हरियाणा में बरसेगा आसमान! येलो अलर्ट के साथ 16 जिलों में बारिश की चेतावनी:-

हरियाणा में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। आज राज्य के 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जैसे जिले भी शामिल हैं जहां बीते दिन हल्की बारिश दर्ज की गई। बाकी जिलों में मौसम साफ बना रहेगा लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

कल से पूरे हरियाणा में हो सकती है बारिश:-

मौसम विभाग के अनुसार कल से पूरे हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश की उम्मीद है। खासकर दक्षिणी हरियाणा के जिलों में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कई उत्तरी जिलों में भी अच्छी वर्षा के संकेत हैं। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी और फसल के लिए फायदेमंद स्थिति बनेगी।

येलो अलर्ट और आंकड़ों की स्थिति:-

मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट आम जनता को संभावित तेज बारिश और उससे जुड़ी दिक्कतों से सतर्क करने के लिए होता है। राज्य में अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हो चुकी है। जहां 26 जुलाई तक औसतन 179.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी वहीं अब तक 211.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश:-

अब तक सबसे अधिक वर्षा यमुनानगर जिले में रिकॉर्ड की गई है जहां कुल 473.3 मिमी बारिश हो चुकी है। इसका कारण वहां के पहाड़ी इलाकों और नमी से भरपूर हवाएं हैं। वहीं अन्य जिलों में भी स्थिति सामान्य से बेहतर बनी हुई है। बारिश से एक ओर जहां तापमान में गिरावट आएगी वहीं दूसरी ओर जलस्तर बढ़ने से भूजल में भी सुधार होगा।

कल इन जिलों में भारी बारिश की संभावना:-

कल के लिए मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है उनमें चंडीगढ़ के आसपास के जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी शामिल हैं जहां 50 से 75 प्रतिशत वर्षा हो सकती है। वहीं चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत वर्षा का पूर्वानुमान है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button