सावन के तीसरे सोमवार को भोलेनाथ के दर पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब II
सावन के तीसरे सोमवार को भोलेनाथ के दर पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- आज सावन माह का तीसरा सोमवार है ऐसे में श्रद्धालु दुख भंजन महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं और भगवान को भांग धतूरा भी चढ़ा रहे हैं। ऐतिहासिक मंदिर श्री दुख भंजन महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुशील शास्त्री ने बताया कि आज सावन माह का तीसरा सोमवार है ऐसे में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़कर मन्नत भी मांग रहे हैं। सावन का महीना बड़ा पावन महीना होता है। कुरुक्षेत्र का दुख भंजन महादेव मंदिर दुखों को हारने वाला मंदिर के नाम से जाना जाता है इसीलिए इस दुख भंजन महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। कुरुक्षेत्र के प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर श्री दुख भंजन महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील शास्त्री ने बताया सावन के महीने के दिन पवित्र दिन माने जाते है और ऐसे में सभी श्रद्धालु अपने भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ा रहे हैं और मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। जिन लोगों को पुत्र प्राप्ति, विवाह में बाधा या कोई रुकावट है तो ऐसे में सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ाने से सभी बढ़ाएं दूर होती हैं मनोकामना पूर्ण होती है और भगवान भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं II #newstodayhry @newstodayhry



