Haryana
Trending

सिरसा इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन प्रशिक्षण ने शिक्षण‑गुणवत्ता को नई दिशा दी II

सिरसा इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन प्रशिक्षण ने शिक्षण‑गुणवत्ता को नई दिशा दी II

इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन शिक्षण एवं अधिगम प्रक्रिया के बीच एक कड़ी:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- डाइट डिंग में पांच दिवसीय इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषदए हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट प्राचार्य बूटा राम के निर्देशन एवम् ईटी विंग के तत्वावधान में वरिष्ठ प्रवक्ता डा. सोम प्रकाश ठकराल, सतपाल माचरा एवं संदीप कुमार की देखरेख में सिरसा जिले के विभिन्न खंडों में कार्यरत बीआरपी एवम् एबीआरसी हेतु इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। यह जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि इस कार्यक्रम में लीडरशिप फॉर इक्विटी ऑर्गेनाइजेशन से अब्दुल बासित ने एससीईआरटी हरियाणा की तरफ से बतौर आब्जर्वर कार्यक्रम का अवलोकन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणाए गुरुग्राम से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने एबीआरसी एवं बीआरपी को प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में डाइट सीएमडीई विंग के अध्यक्ष डा. सतबीर न्योल ने उपस्थित सभी एबीआरसी एवं बीआरपी को संबोधित करते हुए कहा कि इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन शिक्षण एवं अधिगम प्रक्रिया के बीच में एक कड़ी का काम करती है। यह ट्रेनिंग शिक्षकों को उनके शिक्षण कौशल में सुधार करते हुए विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर शिक्षण वातावरण बनाने में कारागार सिद्ध होगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम से प्रशिक्षित बीआरपी संजय कुमार बड़ागुढ़ा, सोनू सुखीजा, अनीता छाबड़ा, कामिनी नागपाल, बलविंदर एवं एबीआरसी विजय कुमार ऐलनाबाद ने बतौर प्रशिक्षक कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिया, वहीं एबीआरसी शंकर शर्मा, सविता, पवन कुमार, दीक्षाए सविता एवं राधेश्याम ने बतौर सहायक प्रशिक्षक अपनी भूमिका निभाई। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता सीपी शर्मा, डा. राजेश खुराना, दलीप गोदारा, पवन कनोजिया, नरेश नरूला, डा. राकेश मोहन, बीआरपी शंकर शर्मा, एबीआरसी भूप सिंह, कृष्ण कुमार, डा. मुकेश मंडल झोरडऱोही, लीलू राम अलीका, कविता, मंजू, पवन डबवाली, संजीव कुमार, लिपिक सुखपाल, सुनील, सुमित एवं सज्जन फौजी, सुभाष चंद्र सहित सिरसा जिले के विभिन्न खंडों से आए हुए बीआरपी एवं एबीआरसी उपस्थित रहे। डिंग सिरसा में जिले के विभिन्न खण्डों में कार्यरत बीआरपी एवं एबीआरसी हेतु इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण लेने के पश्चात सभी बीआरपी एवं एबीआरसी डाइट फैकल्टी के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए जिले के सभी विद्यालयों में पहुंचकर प्रभावी तरीके से कक्षाओं का अवलोकन करेंगे और समय समय पर इसकी रिपोर्ट डाइट में प्रस्तुत करेंगे, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button