किसानों को मिला सम्मान, 20वीं किस्त से खेत-खलिहान में खुशी की लहर II
किसानों को मिला सम्मान, 20वीं किस्त से खेत-खलिहान में खुशी की लहर II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत देश के 9.7 करोड़ किसानों को 20500 करोड रुपए की 20वीं किस्त जारी की जो सीधे किसानों के खाते में पहुंची। ₹2000 की 20वीं किस्त पाकर किसान, खुशी से झूम उठे। किसानों का कहना था कि इससे पहले किसी भी सरकार ने किसानों के हितों के बारे में नहीं सोचा और अगर किसी ने किसानों की परवाह की है तो वह बीजेपी की मोदी सरकार है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें 20 में किस्त प्राप्त हो गई है जबकि इससे पहले वह 19 किस्त ले चुके हैं। फरीदाबाद, से किस शेर सिंह ने बताया कि हमें बीजेपी सरकार से बहुत फायदा है हर चार-पांच महीने में ₹2000 सरकार किसानों को दे रही है और साल में हमें ₹6000 की मदद मिल रही है इससे पहले किसी भी सरकार ने किसानों के बारे में नहीं सोचा। प्रधानमंत्री द्वारा हमें 19 बार पैसे मिल चुके हैं और 20वीं किस्त का मैसेज भी फोन पर आ रहा है।
सरकार किसान खेत में अच्छा काम कर रही है।वही महिला किसान सुरेश कुमारी ने बताया कि उसे 20वीं किस्त का मैसेज आ गया और इस पैसे का उपयोग हम कीटनाशक खाद में इस्तेमाल करते हैं। हम चाहते हैं यही प्रधानमंत्री फिर से आए। किसान नंदकिशोर ने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों के लिए बड़ी योजनाएं आ रही हैं और साल में 2000 की तीन किस्ते हमें मिल रही हैं 20वीं किसका मैसेज भी आज आ जाएगा जब से बीजेपी सरकार आई है किसानों को बहुत फायदा हो रहा है और आमदनी भी किसानों की दुगनी हो रही है। खेती-बड़ी करने वाले नरेश डागर बोले कि आज हमें 20वीं किस्त मिल गई है और उन्हें इस सरकार में ने तो खाद की कमी आ रही है न हीं सब्सिडी की कमी है, प्रधानमंत्री जी ने किसानों की आय को दुगना करने का जो सपना देखा था वह पूरा हो रहा है और देखा जाए तो अगर किसी ने किसानों के बारे में सोचा है तो वह बीजेपी सरकार है हम चाहते हैं फिर से बीजेपी की सरकार आए क्योंकि इससे अच्छी और कोई सरकार नहीं हो सकती। बुजुर्ग किसान रामवीर ने कहा कि हमें पहले 19 किस्त मिल चुकी हैं और आज 20वीं किस्त भी मिल गई है यह पैसा हम किसानों के बड़े काम आता है।। #newstodayhry @newstodayhry



