शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन II
शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन II

विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन:-
करनाल-(सुभाष गुप्ता):- हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अंतर्गत कार्यरत विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में कृषि विस्तार सेवाओं के लिए डिजिटल सामग्री निर्माण विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक डा. संजय कुमार ने की।
डा. संजय कुमार ने समारोह में कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म हेतु प्रभावशाली सामग्री—जैसे वीडियो, इन्फोग्राफिक्स एवं सोशल मीडिया पोस्ट—बनाने की तकनीकों से अवगत कराना था, ताकि वे किसानों तक जानकारी को अधिक प्रभावी एवं रोचक ढंग से पहुंचा सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों एवं सॉफ्टवेयर के प्रयोग का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सटीक और समयबद्ध कृषि जानकारी किसानों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है और डिजिटल सामग्री इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है
उन्होंने प्रतिभागियों को इस तकनीक का अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
डा. कुमार नेे बताया कि यह संस्थान चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी. आर. कांबोज के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य, वानिकी, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों के विस्तार अधिकारियों को निरंतर प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के वित्तीय सहयोग हेतु भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अजय कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्यों के कृषि विस्तार अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न संस्थानों से व्याख्यानों के लिए विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। समापन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान संस्थान के सभी कर्मचारी एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



