Haryana
Trending

एकता पब्लिक स्कूल अलीकां में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित,निकाली तिरंगा यात्रा II

एकता पब्लिक स्कूल अलीकां में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित,निकाली तिरंगा यात्रा II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव अलीकां स्थित एकता पब्लिक स्कूल मे वीरवार को स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले बच्चों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। बच्चों ने हाथों में स्लोगन तथा बैनर लेकर गाँव की गलियों में नारे जैसे “तंबाकू, शराब_ जिंदगी खराब”,” नशा छोड़ो_ जीवन से नाता जोड़ो” जैसे ओजस्वी नारों से गांव वासियों को नशे से दूर रहने का तथा उसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।वहीं स्कूली बच्चों तथा स्टाफ सदस्यों को स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी नहीं करने की शपथ दिलवाई।उसके बाद स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां पेश कर खूब मनोरंजन किया। इस मौक़े पर गाँव के गणमान्य लोग सरपंच अमित तनेजा, विजय दहिया , एकता स्कूल के निर्देशक जसवंत सिंह, संरक्षक करण भोला, मुख्यध्यापिका रीना रानी व बाकि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button