Haryana
Trending

ITI अंबाला के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस II

ITI अंबाला के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस II

अंबाला ITI प्रिंसिपल पर दो शिक्षिकाओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, केस दर्ज:-

अंबाला-(राहुल जाखड़):- छेड़छाड़, अश्लील मैसेज भेजने और जबरदस्ती दूसरे शिक्षण संस्थानों में अपने साथ ले जाने सहित कई आरोपों से घिरे अंबाला की मूल चंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में कार्यरत प्रिंसिपल यशपाल ढांडा पर केस दर्ज कर लिया गया। प्रिंसिपल पर संस्थान की ही दो शिक्षिकाओं ने ये आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाली शिक्षिकाएं कैंट थाने में पहुंची जहां पर लंबी लड़ाई के बाद बयान दर्ज करने के बाद आरोपित प्रिंसिपल पर केस दर्ज किया गया। हालांकि प्रिंसिपल को भी थाने बुलाया गया था लेकिन वह थाने में नहीं पहुंचे।

महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार का आरोप:-

आरोप लगाने वाली एक महिला शिक्षक का पति बीमार है तो दूसरी का पति उनके साथ नहीं रहता। दोनों शिक्षिकाओं के आरोप हैं कि प्रिंसिपल उन्हें शिकार बनाता है जो मजबूर हैं। दोनों महिला शिक्षिकाओं ने इस मामले में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री को भी अपना दुखड़ा ब्यान किया था और मंत्री ने उस पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए थे। लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री तक को अपनी शिकायत दी थी। अब पुलिस ने महिला शिक्षिकाओं के बयान दर्ज करने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button