Haryana
Trending

वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए साथियों का किया स्वागत II

वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए साथियों का किया स्वागत II

वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए साथियों का किया स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महक उठा मंच:-

कालांवाली-(पवन शर्मा):- माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय में बी.ए. और एम.ए. प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने शिरकत की और प्राचार्या डॉ. अभिलाषा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर एसोसिएट डायरेक्टर शशीकांत जी भी उपस्थित रहे। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने नवागंतुक छात्राओं को तिलक लगाकर उनका अभिनन्दन किया। प्रथम वर्ष की सभी छात्राओं ने स्टेज पर आकर अपना परिचय दिया। विशेषतः द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसमें हरियाणवी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में मुस्कान, सिम्मीओर दिशा जी ने कार्यभार संभाला । प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा भी मंच पर अपने हुनर की झलक दिखाई गई, जिसके आधार पर उनमें से कुछ प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन किया गया।

छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि :-

जिसमें से बी.ए. प्रथम वर्ष से हिमांशी को मिस पर्सनैलिटी, पायल को मिस टैलेंट ,नीलेश मिस अटायर,सेजल मिस स्माइल,और मोनिका मिस फ्रेशर रही। एम ए प्रथम वर्ष में हरमनप्रीत मिस पर्सनेलिटी और महकदीप मिस फ्रेशर रही। सभी छात्राओं में से उत्कृष्ट प्रदर्शन का खिताब ईशा ने जीता। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ कुलदीप कौर आनंद ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष के नवांगतुक छात्राएं बहुत प्रतिभाशाली हैं, हम उनकी प्रतिभा को ओर निखारने का प्रयास करेंगे। इसी के साथ उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और चयनित छात्राओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button