Haryana
Trending

बारिश-बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट, DC ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा II

बारिश-बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट, DC ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा II

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- फतेहाबाद में भारी बरसात और बाढ़ की आशंका की चलते सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने निकले अधिकारी, फतेहाबाद डीसी ने चिल्ली झील, हिसार घग्घर ड्रेन का दौरा किया प्रबंधों का लिया जायजा, डीसी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरा तंत्र पूरी तरह से तैयार, डीसी ने बाढ़ की संभावना को नक्कारा, कहा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, भारी बरसात के कारण हुए जलभराव वाले स्थानों पर जल निकासी के लिए किए गए पुख्ता प्रबंध, चांदपुरा हेड पर पंजाब की ओर से हो रही लोगों की मूवमेंट पर बोली डीसी, कहा पंजाब के आसपास के जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के संपर्क में, नहीं बिगडऩे दी जाएगी स्थिति, इलाके में धारा 163 लागू कर सख्ती से पालना के दिए गए हैं आदेश भारी बरसात और बाढ़ की आशंका के बीच जिले के अधिकारी अब फील्ड में नजर आ रहे हैं। फतेहाबाद की डीसी मनदीप कौर जलनिकासी के प्रबंधों और बाढ़ बचाव प्रबंधों का जायजा लेने के लिए चिल्ली झील पहुंची और तमाम प्रबंधों का जायजा लिया इसके बाद गांव जांडावाला में हिसार घग्घर ड्रेन का जायजा लिया।

डीसी ने बताया कि जिले में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है:-

घग्घर में क्षमता से बहुत कम पानी है, लेकिन सुरक्षा के तमाम प्रबंध प्रशासन की ओर से किए गए हैं और लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी लगातार घग्घर नदी पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिले में फिलहाल बाढ़ की कोई संभावना नहीं है, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घग्घर नदी के आसपास न जाएं और न ही कोई बड़ी मशीन अथवा गाड़ी को वहां लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि जिले के पंजाब से सटे तीन गांव साधनवास, सिधानी और चांदपुरा में निषेधाज्ञा लागू की गई है, इसकी पालना करें अन्यथा सख्त कार्रवाई अमल लाई जा सकती है। डीसी ने कहा कि जिले में भारी बरसात के कारण जहां जहां भी जलभराव की स्थिति बनी वहां तुरंत जलनिकासी के प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने भूना में जल निकासी को लेकर कहा कि, भूना एवं आसपास के इलाकों से जलनिकासी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। भूना में जल निकासी के लिए 16 पंप लगाए गए हैं इसके अलावा अन्य संसाधनों से भी जलनिकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं। बतां दे कि इस वर्ष अगस्त माह में जिले में 2300 एमएम से अधिक बरसात दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष अगस्त में केवल 832 एमएम बरसात पूरे जिले में हुई थी। जिले के टोहाना, जाखल, भूना, कुलां इलाके में बादल जमकर बरसे हैं, और जलभराव के कारण हालत बिगड़े। खासकर भूना क्षेत्र में हालत बेहद बिगड़े नजर आ रहे हैं। भूना में जगह जगह जलभराव हो चुका हैं। शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी लोग जलभराव से जूझ रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button