Haryana
Trending

पुलिस ने मेडिकल शॉप संचालक पर तेजधार हथियारो से चोट मारने के मामले में पांचवे आरोपी को दबोचा II

पुलिस ने मेडिकल शॉप संचालक पर तेजधार हथियारो से चोट मारने के मामले में पांचवे आरोपी को दबोचा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सदर सिरसा पुलिस ने तेजधार हथियारो से चोट मारने के मामले मे पांचवा आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी फ़रमाई कलां जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबन्धक अफसर थाना सदर निरीक्षक सुखदेव ने बताया कि दिनांक 04. 08.2025 की रात श्रवण कुमार पुत्र लेखराज निवासी सिकन्दरपुर अपनी विनायक मेडिकल दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार सहित कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोपियों के पास कापा, डंडा व बिंडा से हमला कर पीड़ित को गंभीर चोटें पहुंचाई। शिकायतकर्ता श्रवण कुमार पुत्र लेखराज निवासी सिकन्दरपुर सिरसा के ब्यान पर थाना सदर सिरसा में मुकदमा न0 297 दिनांक 05.08.2025 धारा 115(2),118(1),190,191(2),333,351(3),61(2) BNS दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपीयान को पहले से गिरफ्तार कर लिया ।दिनांक 03.09.2025 को पांचवे आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी फ़रमाई कलां जिला सिरसा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया व वारदात में प्रयोग हथियार भी बरामद करवाया। आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत पर छोड़ा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button