Haryana
Trending

रिटायरमेंट के बाद भी बच्चों को नि:शुल्क गणित पढ़ा रहे संजीव कालड़ा II

रिटायरमेंट के बाद भी बच्चों को नि:शुल्क गणित पढ़ा रहे संजीव कालड़ा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राजकीय बहुतकनीकी संस्थान से प्रोफेसर के तौर पर सेवानिवृत्त होने के बावजूद संजीव कालड़ा अभी तक सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क गणित पढ़ा रहे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर प्रो. संजीव कालड़ा ने अपने मन की बात सांझी की। प्रो. कालड़ा ने बताया कि उनके माता-पिता सरकारी जॉब में थे इसलिए परिवार में संपन्नता थी। उन्हें पढ़ाई के दौरान किसी तरह से परेशानी नहीं उठानी पड़ी लेकिन उन्होंने देखा कि लाखों बच्चे पैसे के अभाव में पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। ऐसा देखकर मन में बहुत पीड़ा होती थी। सेवा के दौरान ही यह तय कर लिया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में हर संभव मदद करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button