Haryana
Trending

दुकानों के आगे 3 फीट पानी! सांपला में जलभराव पर प्रशासन को चेतावनी II

दुकानों के आगे 3 फीट पानी! सांपला में जलभराव पर प्रशासन को चेतावनी II

रोहतक-(विकास ओहल्याण):- रोहतक जिला के सांपला शहर में लंबे समय से हो रहे जलभराव को लेकर एसडीएम उत्सव आनंद ने सोमवार को मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर स्थिति का जायजा लिया। दिल्ली रोड स्थित नई अनाज मंडी के सामने दुकानों के आगे पिछले 10 दिनों से 2–3 फीट पानी जमा है, जिससे दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बाद भी समाधान न होने पर दुकानदारों ने एसडीएम को मौके का मुआयना करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को पाया कि पानी निकालने के लिए लगाए गए दो पंप बंद पड़े थे। जब कर्मचारियों से कारण पूछा गया तो वे बहाने बनाने लगे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए जन स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए कि दो दिन के भीतर पानी निकाला जाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button