अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिलाओं ने लिया शिक्षा का संकल्प : स्वामी साहुवाला II
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिलाओं ने लिया शिक्षा का संकल्प : स्वामी साहुवाला II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस लोगों को साक्षरता की महत्व के बारे में जागरूक करना तथा उन्हें यह याद दिलाना कि यह दिवस व्यक्तियों, समुदायों और समाज के विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। ये शब्द लाॅयन्स कल्ब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहें। उन्होंने कहा इस दिन का उद्देश्य साक्षरता को बढ़ावा देना, गरीबी कम करना और अधिक न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और टिकाऊ समाज का निर्माण करना हैं। श्री साहुवाला ने कहा दिमाग को सशक्त बनाएं, जीवन बदलें ताकि दुनिया को करूणा, शांति और स्थायी परिवर्तन को बढ़ावा देने मे साक्षरता के महत्वपूर्ण महत्व की याद दिलाई जा सकें। उन्होंने कहा साक्षरता क्षमताओं का विस्तार करके जीवन को बेहतर बनाती हैं, जिससे गरीबी कम होती हैं, श्रम बाजार में भागीदारी बढ़ती हैं और स्वास्थ्य एवं सतत् विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। उन्होंने कहा हमें राष्ट्रीय विकास की प्रकिया में भाग लेने के लिए व्यक्तियों को सशक्त बनना होगा ताकि हमारें देश के बच्चें पढ़-लिखकर समाज में अपना योगदान दे सकें और देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा सकें और अपना भविष्य उज्जवल बना सकें। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका कुसुम एवं नीलम ने मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि हमें भारत में हर बच्चे को शिक्षित करना हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने शपथ ली कि हम अपने बच्चों के साथ-साथ समाज के गरीब बच्चों को भी शिक्षा दिलवाएँगें और उन्हे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रचना, रूबी, कशिश, सोनिया, राखी, गीता, परमजीत, नीलम और मुस्कान उपस्थित थें।। #newstodayhry @newstodayhry