फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, बल्लभगढ़ विधायक कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन II
फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, बल्लभगढ़ विधायक कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने आज सैंकड़ों की संख्या में बल्लभगढ़ के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सफाई कर्मचारियों की मांग है की उनके पुराने लोगों को नियमित किया जाए ठेकेदारी प्रथा को लागु ना किया जाए, hkrn के द्वारा नई भर्ती की जाए, सफाई कर्मचारियों की वेतन भत्ता बढ़ाया जाए, इन्ही मांग के चलते आज बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर पहुंचे लेकिन उनके ना मिलने की स्तिथि में उनके बड़े भाई टिप्परचंद शर्मा को अपना मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया और शहरी निकाय मंत्री को झूठा मंत्री बताया और सर्कार पर जमकर भड़ास निकाली।। #newstodayhry @newstodayhry



