Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने तेज धार हथियार से चोट मारने के मामले मे आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा पुलिस ने तेज धार हथियार से चोट मारने के मामले मे आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने तेज धार हथियार से चोट मारने के मामले मे आरोपी को किया गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत भेजा थाना सदर सिरसा पुलिस ने मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने के मामले में  कार्रवाई करते हुए  संदीप पुत्र जीता राम वासी सहारणी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक थाना सदर निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया की दिनांक 04.08.2025 को शिकायत कर्ता हरप्रीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह अपने घर पर काम कर रही थी। उसी दौरान संदीप ने हरप्रीत कौर को धमकाया और अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। आरोप है कि संदीप ने अपने लोहे का कापा निकालकर हरप्रीत कौर के बाएं हाथ की उंगली पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। हरप्रीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह वासी सहारणी की शिकायत पर थाना सदर सिरसा में उचित धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी  संदीप पुत्र जीता राम वासी सहारणी को गिरफ्तार किया  पूछताछ में आरोपियों ने  जुर्म स्वीकार किया व वारदात में प्रयोग हथियार कापा भी बरामद करवाया। आज आरोपी संदीप को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत भेजा गया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button