Haryana
Trending

संयुक्त अभियान बाल श्रम और भिक्षावृति के खिलाफ सख्त कार्रवाई II

संयुक्त अभियान बाल श्रम और भिक्षावृति के खिलाफ सख्त कार्रवाई II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- जिला बाल संरक्षण इकाई, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और श्रम विभाग ने बाल श्रम और बाल भिक्षावृति की रोकथाम को लेकर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम और भिक्षावृति की समस्या को रोकने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक करना था।

जगजीत सिंह ने बताया की :-

जिला बाल संरक्षण इकाई से गौरव शर्मा और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से जगजीत सिंह ने बताया की संभावित स्थानों पर अभियान चलाया गया बाल भिक्षावृति और बाल श्रम की रोकथाम के लिए सभी को अपना सहयोग करना होगा बच्चों को भीख नहीं सीख दे इस पर लगाम लगाने के लिए सहयोग दे श्रम विभाग से कृष्ण लाल ने स्थानीय लोगों को यह समझाया गया कि बाल श्रम और बाल भिक्षावृति समाज के लिए समस्या हैं

बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया की :-

कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया की इस संयुक्त अभियान में बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी और उनके शिक्षा, सुरक्षा, और मानसिक-शारीरिक विकास को प्राथमिकता देने की अपील की। श्रम विभाग के सदस्य ने भी बताया कि बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मिशन वात्सल्य के तहत सार्वजनिक स्थानों पर भिक्षावृति और बाल श्रम को लेकर पेंटिंग बोर्डों और डिजिटल बोर्डों के माध्यम से भी अपील की जा रही है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button