Haryana
Trending

हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II

हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 221दिनांक 30.05.2025 धारा 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाईन में वांछित नशा सप्लायर आरोपी सुनमुख पुत्र सुखदेव सिंह वासी आसल पट्टी तरनतारन (पंजाब) को गिरफ्तार किया है । इस अभियोग मे 15 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हैरोईन आरोपी योगेश कुमार पुत्र मुरलीधर वासी न्यू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सिरसा को बेची थी। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा। सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button