सेक्टर 69 में कांग्रेस नेता राजेश यादव की करोड़ों की बिल्डिंग पर प्रशासन का बुलडोज़र II
सेक्टर 69 में कांग्रेस नेता राजेश यादव की करोड़ों की बिल्डिंग पर प्रशासन का बुलडोज़र II


गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- साइबर सिटी के सेक्टर 69 में उस समय हड़कम्प मच गया जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ और कांग्रेस नेता राजेश यादव के बीच तीखी बहस हो गई। दरअसल नगर निगम ने सेक्टर 69 में बनी बिल्डिंग को जमीदोज करने की कार्रवाई की थी। इसके लिए नगर निगम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जिएमडीए के नोडल अधिकारी आरएस बाठ को नियुक्त किया गया था। जैसे ही नगर निगम की टीम सेक्टर 69 में बिल्डिंग को ध्वस्त करने पहुची तो कांग्रेसी नेता राजेश यादव और ड्यूटी मजिस्ट्रेट में बहस शुरू हो गई। कांग्रेसी नेता राजेश यादव ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ को सुपरिबाज कहना शुरू कर दिया। कांग्रेसी नेता ने आरोप लगाया कि वह नेताओ के इशारे पर कार्रवाई करने पहुचे है। वही ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ ने कहा कि वह जनता के इशारे पर कार्रवाई करते है न कि सुपारी लेकर। जब रेडियो तोड़ी जा रही थी उस समय ये लोगो कहा थे । उस समय आगे नही आए आज जब इनकी बिल्डिंग पर कार्रवाई की जा रही है तो आरोप लगा रहे है। वही कांग्रेसी नेता राजेश यादव ने कहा कि वह पिछले काफी समय से शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे उठा रहे है, जो कि भाजपा के नेता को रास नही आ रहा है। क्यो की वह भाजपा नेता के कहने पर नही चल रहे है इस लिए उनकी बिल्डिंग पर कार्रवाई की जा रही है। हिम्मत है तो भाजपा नेता की बिल्डिंग पर कार्रवाई करके दिखाओ। वही ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने भी कांग्रेस नेता को आइना दिखाने का काम किया, लेकिन वह जब नही माने तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें हिरासत में लेने के आदेश दे दिए। किसी भी तरह से सिथित तबाव पूर्ण न हो इसके लिए कांग्रेस नेता को हिरासत में लेकर थाने में बिठाया गया है। इसके बाद भी वह आक्रोश दिखाते है तो उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया जाएगा नगर निगम की इस कार्रवाई से एक बार फिर अतिक्रमण कारियो और अवैध रूप से निर्माण करने वालो में ख़ौफ़ व्याप्त हो गया है। चार महीने की चुप्पी के बाद नगर निगम एक बार फिर सक्रिय हो गया है। वही मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में देखना होगा कि आज की सुनवाई में कोर्ट इस पर क्या निर्णय देगा। अब सबकी निगाहें इस पर टिक गई है।। #newstodayhry @newstodayhry



