शरद पूर्णिमा की रात्रि अमृतमयी चंद्रमा की किरणों से भरें जीवन में ऊर्जा और सौभाग्य : स्वामी साहुवाला II
शरद पूर्णिमा की रात्रि अमृतमयी चंद्रमा की किरणों से भरें जीवन में ऊर्जा और सौभाग्य : स्वामी साहुवाला II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- शरद पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी संसार में सभी व्यक्तियों से प्रसन्न मुद्रा में रहती हैं तथा इस दिन माँ लक्ष्मी की पूजा करने और उनके मंत्रों का जप करने से व्यक्ति की मनचाही इच्छाएं पूर्ण होती तथा माँ लक्ष्मी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कॉलोनी में भक्तों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है जिससे अमृत की वर्षा होती है तथा उसकी किरणें मन को शांति देती है तथा शरीर को ताजगी व ऊर्जा से भर देती हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
इस दिन खीर बनाकर रात को चंद्रमा की किरणों में रखने का विशेष महत्व हैं तथा अगले दिन खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ होता है तथा घर में आपार धन की वृद्धि होती हैं। उन्होंने कहा माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए, ध्यान करना चाहिए तथा माता-पिता का और भाई-बंधुओं का सम्मान करना चाहिए जिससे व्यक्ति के मन को शांति मिलेगी तथा व्यक्ति को तनाव से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की अमृत किरणों का शरीर पर पड़ना बेहद शुभ माना गया हैं क्योंकि वो हमें आंनद प्रधान करती हैं। उन्होंने कहा अगर व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो उसे इस दिन चंद्र यंत्र धारण करना चाहिए जिससे उसका अशुभ प्रभाव शांत हो जाता है और व्यक्ति को सोया हुआ भाग्य जाग जाता हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
शीत ऋतु के स्वागत पर्व चंद्रमा की किरणें आपके जीवन में शीतलता, सफलता और सुख-समृद्धि का संचार करे तथा यह पर्व आपके जीवन में सौभाग्य, शुभता और आरोग्यता की अमृत वर्षा करें। इस अवसर पर नीलम, पारूल, रीना, विजय गोयल, संदीप कुमार, जीवन, काजल, मुस्कान, जानवी, प्रियंका, पायल आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



