भाजपा राज में न्याय के प्रहरी असुरक्षित: उदयभान, दलित वर्ग समिति की सख्त मांगें II
भाजपा राज में न्याय के प्रहरी असुरक्षित: उदयभान, दलित वर्ग समिति की सख्त मांगें II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के उपमंडल होडल में दलित वर्ग कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया जिसमें सीजेआई के अपमान करने वाले, एडीजीपी वाई पूरण कुमार प्रकरण और हरिओम वाल्मीकि मामले में तुरंत कार्यवाही की मांग की। बैठक के बाद दलित वर्ग कल्याण समिति के प्रधान एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने चीफ जस्टिस पर हुए हमले और एडीजीपी वाई पूरण कुमार सुसाइड मामले एवं हरिओम वाल्मीकि प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर जानकार निशाना साधा है। उदयभान ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि भाजपा के शासन में न्याय के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति भी सुरक्षित नहीं है एडीजीपी रैंक का अधिकारी सुरक्षित नहीं है। उदयभान ने कहा कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार को जातिगत भावनाओं और भेदभाव से प्रताड़ित किया गया वो अपनी पीड़ा को लेकर जगह जगह गए लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर अपने लिए न्याय की मांग की लेकिन किसी ने एडीजीपी की सुनवाई नहीं की। उदयभान ने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सख्त है कि जब इस तरह के शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के साथ इस तरह से हो रहा है तो आम जनता का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा अभी इस सप्ताह में जो इस तरह की घटनाएं हुई है इनसे दलित समाज, गरीब समाज शोषित समाज में बहुत पीड़ा निराशा और आक्रोश है। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग कल्याण समिति की मांग है कि सीजेआई का अपमान करने वाला जो अभी भी खुलेआम घूम रहा है उसपर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए साथ ही एडीजीपी वाई पूरण कुमार मामले केवल एफआईआर से काम नहीं चलेगा जल्द ही दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुसाइड के लिए मजबूर करने में डीजीपी शत्रुजीत कपूर की सबसे अहम भूमिका एसपी नरेंद्र बिजारणियां के माध्यम से रही है उन दोनों को तो अब तक गिरफ्तार कर लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में कार्यवाही करनी चाहिए अन्यथा जल्द ही एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



