Haryana
Trending

भाई-दूज पर स्वामी रमेश साहुवाला ने दी शुभकामनाएं, बताया पर्व का महत्व II

भाई-दूज पर स्वामी रमेश साहुवाला ने दी शुभकामनाएं, बताया पर्व का महत्व II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- रक्षाबंधन की तरह भाई-दूज का पर्व भी भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता हैं और इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाती हैं तो उसके भाई को किसी भी प्रकार का भय नहीं रहता तथा घर में सुख, शांति, समृद्धि, धन, दौलत, वैभव आता हैं तथा बहने अपने भाई की लम्बी आयु की प्रार्थना करती हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेष साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में भाई-दूज के त्यौहार पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर उससे मिलने पहुंचे थे तब यमुना इस बात से बेहद खुश होकर अपने भाई यमराज की आरती उतारती हैं, तिलक लगाती हैं और खाना खिलाती हैं तब यमराज ने यमुना को वरदान दिया था कि आज के दिन जो बहन अपने भाई के मस्तक पर तिलक लगाएगी, उसका भाई दीर्घायु को प्राप्त होगा तभी से बहने अपने भाई के लिए भाई-दूज का व्रत भी रखती हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि भावनाओं का उत्सव हैं जहां प्रेम, अपनापन और सुरक्षा का वादा एक साथ निभाया जाता हैं तथा यह अटूट रिश्ते को समर्पित पर्व हैं और यह एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता हैं। उन्होंने कहा कि बहनों के बिना भाईयों का जीवन अधूरा होता हैं तथा बहनों की मुस्कान से ही भाईयों की जिंदगी में रोशनी आती हैं तथा बहनों के समर्थन से भाईयों की उम्र लम्बी होती हैं। श्री साहुवाला ने भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और बंधन के प्रतीक पर्व भाई-दूज की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि उत्साह, उमंग और परस्पर सौहार्द का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए तथा यह त्यौहार रौनक, प्रेम, खुशियां लेकर आता हैं जिस से बहन भाई के प्रेम की डोर से बंधती हैं। उन्होंने कहा कि भाई-दूज पर बहनें अपने भाई के सुख में जीवन, उज्जवल भविष्य और लम्बी आयु की जहां कामना करती हैं वहीं भाई भी अपने कर्तव्य के पालन का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर मिश्ठी ने अपने भाई तेजस साहुवाला के माथे पर तिलक लगाकर भगवान से उसकी लम्बी आयु की कामना की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button