दिव्यांग बच्चों को समान अवसर देने का लिया संकल्प, सिरसा में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न II
दिव्यांग बच्चों को समान अवसर देने का लिया संकल्प, सिरसा में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न II


बड़ागुढ़ा में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन:-
बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- समग्र शिक्षा, सिरसा के तत्वावधान में “दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों, सामान्य शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एसएमसी सदस्यों के लिए दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 10 व 11 नवम्बर को पी. एम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागुढ़ा, में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समावेशी शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता लाना तथा दिव्यांग बच्चों के अधिकारों एवं उनके शैक्षिक सशक्तिकरण पर प्रकाश डालना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने “समावेशी शिक्षा के माध्यम से सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करने” पर बल दिया।
मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि:-
दिव्यांग बच्चों की शिक्षा केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान की भूमिका, आर पी डबल्यू डी एक्ट 2016 तथा विद्यालयों में समावेशी वातावरण निर्माण पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में 30 शिक्षकों, 10 अभिभावकों, 07 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 14 एसएमसी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर सिंह डूडी ने की इस कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन सुशील कुमार विशेष अध्यापक, हरप्रीत कौर विशेष अध्यापक, डॉक्टर जगतपल सैन हिन्दी अध्यापक, डॉक्टर चांदनी मित्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्टेज संचालन राजेंद्र कुमार ने संचालित की । जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय से अमित देवगुण एसीपी ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई । यह कार्यक्रम विशेष अध्यापक मनीष कुमार मिश्रा व मनप्रीत कौर की देखरेख में संचालित किया गया । साथ ही समावेशी शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



