राजकीय स्कूल नेजाडेला खुर्द में युवा ग्राम पंचायत का भव्य आयोजन, बच्चों ने निभाई जिम्मेदार भूमिकाएं II
राजकीय स्कूल नेजाडेला खुर्द में युवा ग्राम पंचायत का भव्य आयोजन, बच्चों ने निभाई जिम्मेदार भूमिकाएं II


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेजाडेला खुर्द में युवा ग्राम पंचायत कार्यक्रम आयोजित:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुसार व डाइट डिंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम युवा ग्राम पंचायत के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेजाडेला खुर्द में शनिवार को युवा ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि गांव के सरपंच अमरजीत ने शिरकत की, जबकि प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए जज की भूमिका मुकेश सैनी व रूपिंद्र ने निभाई। कार्यक्रम के संयोजक राजनीति शास्त्र प्रवक्ता हरीश सिंगला व इतिहास प्रवक्ता विद्या रहे। प्रधानाचार्य रामनिवास शर्मा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम सरपंच अमरजीत ने बच्चों को पंचायत की वास्तविक स्थितियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में सीखने की भावना पैदा होती है।
राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता हरीश सिंगला ने कहा कि:-
आज के बच्चे भविष्य के नेता व निर्माणकर्ता है। ऐसे में संपूर्ण समाज को जागरूक करके स्वस्थ लोकतंत्र को स्थापित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में बच्चों ने ग्राम सभा की मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें गांववासियों ने सरपंच को गांव की विभिन्न समस्याओं जैसे नशा, विद्यार्थियों में बढ़ती मोबाइल की लत, बाल विवाह, पराली जलाना आदि समस्याओं को जोर शोर से उठाया, जिसका सरपंव व उपस्थित अधिकारियों द्वारा निपटारा किया गया। समस्याओं से निपटने के लिए अनेक प्रस्ताव पास किए गए, जिसमें गांव में सिलाई सेंटर खोलना, खेल स्टेडियम व लाईबे्ररी बनाना, स्कूल के शैड का निर्माण के साथ-साथ अनेक कल्याणकारी कार्य करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बच्चों ने सरपंच, ग्राम सचिव व अन्य अधिकारियों की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इस मौके पर पंच भलनलाल, पवन कुमार, एबीआरसी बड़ागुढ़ा नेहा, प्रवक्ता सोमेश, मदन वर्मा, सर्वजीत, रीतू गर्ग, अंजना दुग्गल, इंदूबाला, कपूर सिंह, सेवादार विक्की सांगवान सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



