सुखचैन हमले का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार II
सुखचैन हमले का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- बड़ागुढा थाना क्षेत्र में बीती 14 नंबवर 2025 को सुखचैन निवासी तरसेम सिंह पर कुछ अज्ञात युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से अवैध हथियारों से हमला कर मौका से फरार हो गए थे । बड़ागुढा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा व बड़ागुढा थाना की एक पुलिस टीमों का गठन कर मामले को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए थे । गौरतलब है कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम 14 नबंवर को दौलतपुर खेड़ा रोड बड़ागुड़ा क्षेत्र से कार सवार युवकों को 315 बोर के अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ काबू कर बड़ागुड़ा थाना में संगठित अपराध,आर्म्स एक्ट तथा बी एन एस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान बड़ागुढा थाना पुलिस ने मामलें में संलिप्त दो आरोपी संदीप उर्फ सीपा पुत्र मनदीप सिंह व अभय उर्फ अबी पुत्र रामचंद्र निवासियान कालांवाली को भी काबू कर लिया है । गौरतलब है कि मामले में संलिप्त सात आरोपियों लखबीरसिंह,गुरसिमरन,हरदीप सिंह,गुरप्रीत सिंह,संदीप कुमार,अनमोलजीत उर्फ काली व एक अपचारिक बालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है । उन्होंने बताया कि उक्त सभी आरोपी योजनबद्ध तरीके से संगठित अपराध करने की फिराक में थे बड़ागुढा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया था । गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



